Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंजबासी को अब पीने का पानी और विद्युत की न्यूनतम शुल्क नहीं लेंगेः सांसद् यादव

 

वीरगंज, १९ अप्रील । प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने कहा है कि अगर अगामी चुनाव में वीरगंज महानगरपालिका के मेयर पद में राष्ट्रीय जनता पार्टी के नेता राजेशमान सिंह विजयी होते हैं तो नगरबासी को पीने का पानी और विद्यूत में आज जो न्यूनतम शुल्क लिया जा रहा है, वह निःशुल्क हो जाएगा । वीरगञ्ज महानगरपालिका वडा नम्बर १५ वडा इकाइ कमिटी द्वारा मंगलबार आयोजित कार्यकर्ता भेला को सम्बोधन करते हुए सांसद यादव यादव ऐसा दावा किया है ।
वीरगञ्ज महानगरपालिका के मेयर पद में जसपा के उम्मीदवार सिंह को चुनाव जीताने के लिए आग्रह करते हुए सांसद् यादव ने कहा– ‘इतना ही नहीं, पञ्चायती व्यवस्था से बहुदल काल तक वीरगंजबासी ने सरसफाई सम्बन्धी कर नहीं दिया है, लेकिन आज देना पड़ रहा है, अगर हम लोग जीत जाते हैं तो उसको भी हटाया जाएगा ।’ उनका कहना है कि नगरपालिका के अन्य आय–स्रोत में भी कर की दर कम किया जाएगा ।
नेता यादव का आरोप है कि वर्तमान मेयर विजय कुमार सराबगी नगरबासी के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं । उनका आरोप है कि सराबगी मेडिकल माफिया, तेल माफिया एवम् भ्रष्टाचारी के पक्षधर हैं, शिक्षक से भी रुपये वसूल करते हैं । उन्होंने कहा कि वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में मधेशवादी पार्टी से सराबगी को टिकट दिलाना उनकी भूल थी । नेता यादव ने कहा कि वीरगंग महानगरपालिका में निवास करनेवालों की जीवनस्तर में सुधार करना है तो जसपा के उम्मीदवारों को विजयी होना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *