Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली स्थल से 12 किमी दूर ब्लास्ट

 

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर जाने वाले हैं। उनकी रैली के लिए तय कार्यक्रम स्थल से 12 किमी दूर एक खेत में ब्लास्ट की सूचना मिली है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाका जम्मू जिले के ललियाना गांव में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विस्फोट की प्रकृति की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा, “यह आतंकवाद से संबंधित नहीं लगता है। विस्तृत जानकारी इकट्ठा की जा रही है।”

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन पहुँच रहे हैं काठमांडू

इससे पहले जम्मू के सुंजवां में सुरक्षा बलों द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के दो हमलावरों को मार गिराया गया था। इस एनकाउंटर की जांच से पता चला है कि आत्मघाती जैकेट पहने आतंकवादियों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा को बाधित करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर हमला करने की योजना बनाई थी।

सांबा सेक्टर में सपवाल सीमा के पास से हिरासत में लिए गए पुलवामा के बिलाल अहमद वागे और अवंतीपोरा के गाइड शफीक अहमद शेख से पिछले बुधवार की रात पूछताछ में पता चला कि जैश के हमलावरों की एक शिविर के अंदर विस्फोट करने की योजना थी। सुरक्षा बलों ही हत्या का उनका इरादा था। वे ऐसी स्थिति बनाने चाहते थए कि पीएम मोदी को अपनी जम्मू यात्रा रद्द करने के लिए मजबूर करे।

यह भी पढें   नेपाल में आई बाढ से बिहार, उत्तरप्रदेश के जिलों में अलर्ट,बाढ में एक सौ पचास भारतीय समेत सैकड़ों लापता

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com