Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व मंत्री लोसपा नेत्री डिम्पल झा के निधन पर शोक व्यक्त किए नेतागण

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर, 24 अप्रेल । लोसपा नेत्री पूर्व मंत्री तथा बिधायक डिम्पल झा का आज सुबह में इलाज के दौरान काठमांडू में निधन हो गया है। वे लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ के बरिष्ठ नेता तथा सांसद अनिल झा की धर्म पत्नी है। वे कैंसर वीमारी से जूझ रही थी। पति के साथ मधेशी अधिकार के लिए सदैव कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। रौतहट जिला के गौर चन्द्रनिगाहपुर रोड के किनारे जयनगर में 14एकड़ में गजेन्द्र नारायण सिंह प्रतिष्ठान के स्थापित करने में डिंपल झा के महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कैसर से जूझ रही डिंपल झा गजेन्द्र नारायण सिंह प्रतिष्ठान मका उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की इच्छा जाहिर की थी जो उनके जिन्दा रहतेपूरा हो गया।
इनके निधन लोसपा के केन्द्रीय अध्यक्ष महंत ठाकुर बरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो, शरद सिंह भंडारी, लोसपा के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनल जिला अध्यक्ष सह विधायक परमेश्वर साह मधेशवादी नेता तथा हिन्दी भाषा अभियानी रमन पांडेय, लो सहकारी प्रमुख संजय साह, राम कृपाल साह सहित कई नेताओं ने इनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com