अभी तक कोई भी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुए हैंः आयोग
काठमांडू, २८ अप्रील । निर्वाचन आयोग ने कहा है कि कानून अनुसार अभी तक कोई भी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुए हैं । उम्मीदवार मनोनयन के बाद विभन्न संचार माध्यम में कई स्थानीय निकाय में निर्विरोध निर्वाचित होने की खबर सार्वजनिक हुई थी । ऐसे ही खबर के प्रति संकेत करते हुए आयोग ने कहा कि कुछ स्थानीय निकाय में एकल उम्मीदवारी हो सकती है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया अनुसार अभी तक कोई भी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हैं ।
आयोग के सहायक प्रवक्ता सूर्यप्रसाद सिलवाल ने कहा है कि कानून अनुसार उम्मीदवारों को विभिन्न चरण पार करना होता है, जो अभी बांकी ही है, इसीलिए अभी कोई भी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हैं । उन्होंने कहा कि वैशाख ११ और १२ गते मनोनयन दर्ता हुआ है, १३ गते दाबी विरोध, १४ और १५ गते दाबी विरोध के ऊपर छानबिन का कार्य है । उनका कहना है कि उसके बाद ही कई एकल उममीदवारी है तो निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की जा सकती है ।

