सभी आन्तरिक उडान बंद करने की चेतावनी

काठमांडू, २८ अप्रील । नेपाल नागरिक उडड्यन प्राधिकरण द्वारा सार्वजनिक रात्रिकालिन उडान तालिका के प्रति असंतुष्टि जाहिर करते हुए वायुसेवा कम्पनियों ने चेतावनी दी कि अगर उडान तालिका में करेक्सन नहीं की जाती तो कल से सभी आन्तरिक उडान बंद की जाएगी । प्राधिकरण ने गत बुधबार निजी उडान में क्रियाशील सभी वायुसेवा कम्पनियों को एक पत्र लिखते हुए नयां उडान तालिका के संबंध में जानकारी दी थी ।
वायुसेवा कम्पनियों का कहना है कि प्राधिकरण द्वारा जारी नयां उडान कार्यतालिका अनुसार उडान भरना प्राविधिक रुप से कठिन है । वायुसेवा संचालक संघ के प्रवक्ता योगराज कँडेल ने कहा कि रात के ८ बजे के बाद नियमित उडान संबंधी नयां कार्यतालिका कार्यान्वयन करना संभव नहीं है । उक्त नियम परिवर्तन करने के लिए भी उन्होंने प्राधिकरण से आग्रह किया है । उनका कहना है कि नहीं तो ेकल से सभी आन्तरिक उडान बंद की जाएगी ।

