Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में चुनावी तापमान बढा, सभी उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंकी

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मई महीना नेपाल के मधेश में भीषण गर्मी का महीना होता है। लेकिन दो दिनो से आंधी और वारिश होने के कारण अचानक मौसम में बदलाव आया हैं। तापमान में कमी आयी है। लेकिन स्थानीय चुनाव लेकर चुनावी तापमान काफी बढ़ गया है। शनिवार को स्वतंत्र उम्मीदवार को चिन्ह मिल गया है। स्वतंत्र रूप से मेयर केचुनाव लड़ रहे प्रसिद्ध समाजसेवी तथा निर्माण व्यवसायी वलराम महतो को आम, जानकी राम साह को लालटेन, मनोज कुमार साह को घंटा मिला है। इसी तरह स्वतंत्र रूप से उप मेयर में चुनाव लड़ रहे निर्मल कुमार चौधरी को आम चिन्ह मिला है। सभी उम्मीदवार मत के लिए मतदाताओं से संपर्क में लगे है। पूरे जनकपुरधाम उप महानगर पालिका चुनाव का खुमार चढ चुका हैं।

यह भी पढें   भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, बड़े पैमाने पर नेपाल में रेस्क्यू और राहत अभियान जारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com