Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैशाख २१ गते से नेपाली कांग्रेस की देशव्यापी आमसभा

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ मई । वैशाख ३० गते के लिए तय स्थानीय चुनाव को लक्षित कर नेपाली कांग्रेस ने देशव्यापी चुनावीसभा करने का निर्णय किया है । सभा देश के प्रमुख शहरों में की जाएगी । सभा को प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा तथा अन्य शीर्ष नेता सम्बोधन करने जा रहे हैं । नेपाली कांग्रेस स्थानीय तह निर्वाचन परिचालन समिति ने यह निर्णय किया है ।
निर्णय अनुसार वैशाख २१ गते विराटनगर, वैशाख २२ गते चितवन स्थित भरतपुर, वैशाख २३ गते काठमांडू, वैशाख २४ गते बुटवल, दमौली और जनकपुरधाम, वैशाख २५ गते पोखरा और तुलसीपुर, वैशाख २६ गते धनगढी, वैशाख २७ गते डडेलधुरा में चुनावी सभा आयोजन किया जाएगा । सभा को सभापति देउवा के साथ साथ वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल, महामन्त्री द्वय विश्वप्रकाश शर्मा और गगन थापा, पार्टी प्रवक्ता डा. प्रकाशशरण महत जैसे नेता सम्बोधन करने जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *