Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऐतिहासिक हाई स्कूल जोगबनी का पचहत्तर वर्ष पर दो दिवसीय कार्यक्रम नवंबर में

 


माला मिश्रा जोगबनी ।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगबनी परिसर में इस विद्यालय के पचहत्तर वर्ष यानी( डायमंड जुबिली ईयर) होने पर विद्यालय के पुरातन छात्रों के द्वारा आगामी नवम्बर माह में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम हेतु इस विद्यालय के पुरातन छात्र शिक्षाविद् व अमौना हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र विश्वास की अध्यक्षता में एक महत्त्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक का प्रमुख एजेंडा सर्वप्रथम आयोजन समिति का गठन करना और कार्यक्रम की आगामी रुपरेखा तैयार करना था।
आयोजन समिति में प्रकाश चंद्र विश्वास संयोजक , खुर्शीद खान अध्यक्ष ,डॉक्टर सैकत तरफदार, मनोज साह,फिरोज अंसारी, संजीव कुमार दास,कुंदन भगत, भानु प्रकाश राय,मुकेश सिंह तथा मनोज दास(दिल्ली) उपाध्यक्ष ,शमशाद अनवरसचिव, विजय साह,दीपशिखा तरफदार, जावेद उर्फ राजा, दिवाकर दूबे, भविष्य मिश्रा तथा बृजमोहन चौधरी सह सचिव ,अरविंद कुमार ठाकुर कोषाध्यक्ष, मनोज साह मीडिया प्रभारी ,भविष्य मिश्रा आईटी सेल के प्रमुख का चयन किया गया ।
संतोष यादव, गणेश साहा,चितरंजन मंडल, उज्ज्वल तरफदार, अजहरुद्दीन, अजय प्रसाद, रंजीत राय,मुकेश श्रीवास्तव, अशोक जैन तथा हेमकांत लाभ -कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये।
वहीं संरक्षक में पूर्व विधायक जाकिर अनवर वैराग, कमल तापड़िया,नागराज जैन, कृष्ण कुमार अग्रवाल, नरेश सिंहा,नूरजहाँ, मनोज अग्रवाल आदि ।
अपने संबोधन में प्रकाश चंद्र विश्वास ,
खुर्शीद खान, डॉ सैकत तरफदार ने अपने संबोधन में कहा कि हमसबों को एकसूत्र में बंधकर ऐतिहासिक और गौरवशाली पल को भव्य और विशाल बनाने के लिए सबों को आगे आना होगा ।

यह भी पढें   भारत चीन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए आज डोभाल बीजिंग जा रहे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com