उम्मीदवार पिता की मृत्यु होने के बाद बेटा को मिला वडाध्यक्ष का टिकट

दाङ, ११ मई । दाङ जिला तुलसीपुर उपमहानगरपालिका वार्ड नं. १७ में वडाध्यक्ष पद में उम्मीदवारी देनेवाले लबरु चौधरी की मृत्यु होने के बाद उनके ही कनिष्ठ पुत्र प्रदीप चौधरी को वडाध्यक्ष का टिकट मिला है । नेकपा एमाले के जिला अध्यक्ष हुकुम बस्नेत के अनुसार अब प्रदीप नयां उम्मीदवार के रुप में चुनावी प्रतिस्पर्धा में रहेंगे ।
लबरु चौधरी की मृत्यु होने के बाद निर्वाचन आयोग ने यहां वैशाख ३० गते के लिए तय चुनावी कार्यक्रम स्थगित कर पुनः नयां कार्यतालिका सार्वजनिक किया है । नयां कार्यतालिका अनुसार जेठ ३ गते तुलसीपुर उपमहानगरपालिका में चुनाव सम्पन्न किया जाएगा ।

