सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ता हथियार के साथ उपस्थित
गोरखा, ११ मई । स्थानीय चुनाव को लक्षित कर आह्वान किया गया सर्वदलीय बैठक में नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ता घरेलु हथियार खुकुरी के साथ उपस्थित हो गए हैं । गोरखा जिला स्थित गण्डकी गांवपालिका की सर्वदलीय बैठक में खुकुरी लेकर उपस्थित होनेवाले कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज गुरुङ को पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है । घटना आज सुबह की है ।
गोरखा पुलिस के अनुसार वडा नं. ६ स्थित तोमनडाडा आधारभूत विद्यालय में सर्वदलीय बैठक बुलाया गया था, बैठक स्थल में प्रवेश कर रहे गुरुङ ने एक झोला भी साथ में लाया था । पुलिस की चेकजांच के दौरान झोला के भीतर खुकुरी मिला है । पुलिस ने कहा है कि गुरुङ को नियन्त्रण में लेकर घटना के संबंध में अनुसंधान हो रहा है ।

