राष्ट्रीय दलित मुक्ति जागरण अभियान द्वारा दलित मुद्दा को सम्बोधन करनेवाले को साथ देने का निर्णय
काठमांडू, १२ मई । राष्ट्रीय दलित मुक्ति जागरण ने वैशाख ३० गते होने वाला स्थानीय चुनाव में दलित मुद्दा को सम्बोधन करनेवाले उम्मीदवार को साथ देने का निर्णय लिया है । अभियान की ओर से एक प्रेस विज्ञपित जारी करते हुए ऐसी जानकारी दी गई है । जारी प्रेस विज्ञप्ति में देशभर के स्थानीय निकाय में उम्मेदवारी देनेवाले ऐसे उम्मीदवारी की नामावली है, जो दलित मुद्दा के प्रति सकारात्मक हैं ।
अभियान ने कहा है कि अगर निर्वाचित जनप्रतिनिधि जातीय विभेद करते हैं, स्वतः उनकी पद खारीज होना चाहिए, ऐसी कानून निर्माण होना चाहिए । इसीतरह जातीय विभेद करनेवाले व्यक्ति किसी भी पार्टी में हो, उसको संबंधित पार्टी से तत्काल कारवाही होनी चाहिए, इसके प्रति प्रतिबद्ध उम्मीदवारों को ही अभियान सहयोग कर सकता है ।

