Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

११ पालिका का अन्तिम नतीजा, एमाले ५ पालिका के साथ अग्रस्थान में

 

काठमांडू, १४ मई । स्थानीय तह निर्वाचन अन्तर्गत अभी तक ११ पालिका की अन्तिम मत परीणाम सार्वजनिक हुआ है । सार्वजनिक मत परिणाम अनुसार नेकपा एमाले ५ पालिका के साथ अग्रस्थान में दिखाई दी है । सार्वजनिक मत परिणाम अनुसार नेपाली कांग्रेस ३, नेकपा एकीकृत समाजवादी ने २ और माओवादी केन्द्र ने १ गांवपालिका में जीत हासिल की है ।
प्राप्त सूचना अनुसार नेकपा एमाले ने मुस्ताङ जिला स्थित लोघकर दामोदरकुण्ठ और वारागुङ मुक्ति क्षेत्र गांवपालिका, मनाङ जिला स्थित मनाङ डिस्याङ और चामे गांवपालिका और डोल्पा जिल्ला स्थित शेफोक्सुण्डो गांवपालिका में जीत हासिल की है । इसीतरह नेपाली कांग्रेस ने मनाङ जिला स्थित नार्सो और नार्पाभूमित गांवपालका और मुस्ताङ जिला स्थित घरपझोङ गांवपालिका में जीत हासिल की है ।
नेकपा एकीकृत समाजवादी ने डोल्पा जिला स्थित काइके और छार्पा गांवपालिका में जीत हासिल की है तो नेकपा माओवादी केन्द्र ने डोल्पा जिला स्थित जगदुल्लाह गांवपालिका में जीत हासिल की है । कूल ७५३ पालिका में से अन्य पालिका में मतगणना जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com