Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिमालय जस्तै अटल र पुरानो छ भारत नेपाल संबंध : प्रधानमंत्री मोदी…

 

लुम्बिनी, ललित झा । वैशाख पूर्णिमा के महत्वपूर्ण अवसर पर नेपाल सरकार द्वारा आयोजित २५६६ वें बुद्ध जयंती समारोह को संबोधित करते हुये भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली मे कहा ” भारत नेपाल संबंध हिमालय जैसा अटल और प्राचीन है.l नेपाल की अलौकिक आध्यात्मिकता का बखान करते हुये उन्होंने कहा.. नेपाल भ्रमण पर आकर मुझे राजनीति से इतर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होता है l अपने लुम्बिनी भ्रमण को अविष्मार्णिये बताते उन्होंने कहा… यहाँ की ऊर्जा.. यहाँ की चेतना एक अलग ही ऐहसास देती है l नेपाल के चार प्रमुख तीर्थ स्थलों पशुपतिनाथ.. मुक्तिनाथ.. जनकपुर और लुम्बिनी के अपने भ्रमण का जिक्र करते हुये मोदी जी ने कहा.. नेपाल अपने अध्यात्मिक आशीर्वाद से मुझे हमेशा कृतार्थ करता रहा है l

नेपाल की महत्ता बताते हुये उन्होंने कहा की नेपाल के बिना तो हमारे श्रीराम भी अधूरे है.. साझी विरासत साझा संस्कृति साझा प्रेम.. ये हमारी महान विरासत है.. यह जितना समृद्ध होगा.. दोनों देशों के संबंध उतने ही प्रगाढ़ होगें l महात्मा बुद्ध की चर्चा करते हुये कहा.. बुद्ध दोनों देशों को एक सूत्र में जोड़ती है l बुद्ध बोध भी है.. बुद्ध शोध भी है और एक विचार भी है वैशाख पूर्णिमा की महत्ता बताते हुये उन्होंने कहा यह एक पवित्र दिन है.. इसी दिन लुम्बिनी मे बुद्ध का जन्म हुआ था.. इसी दिन बोध गया मे उनको ज्ञान की प्राप्ति हुयी थी और इसी दिन कुशीनगर में उनका महा परिनिर्वान हुआ था.. लुम्बिनी बोधगया सारनाथ और कुशीनगर.. ये हमारी साझी विरासत है.. हम दोनों देश मिलकर बुद्धिस्ट सर्किट का विकास करेंगे.. अप्प दीपो भवः का संदेश देते हुए उन्होंने मिलकर दोनों देशों को नई ऊंचाइ को छुने का आवाहन किया.. इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी लगभग साढ़े दस बजे भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर से वह सीधा लुम्बिनी पहुंचे थे जहाँ प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा और उनकी पत्नी आरजू देउवा ने हेलिपैड पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.. फिर दोनों प्रधानमंत्री वहाँ से सीधे माया देवी मंदिर पहुंचे और श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना किया.. लुम्बिनी स्थित पवन पैलेस होटल मे दोनों देशों के प्रतिनिधि मंडल के बीच वार्ता हुयी और कुल पाँच समझौता पर हस्ताक्षर हुआ.. लुम्बिनी बुद्धिस्ट विश्व विद्यालय.. काठमांडू विश्व विद्यालय तथा त्रिभुवन विश्व विद्यालय का आई. सी. सी. आर तथा आई आई टी मद्रास के साथ शैक्षणिक सहयोग को लेकर समझौता भी हुआ है l इसके साथ ही जलविधुत साझेदारी को नया आयाम देते हुए अरुण चार परियोजना के संयुक्त निर्माण पर करार हुआ l प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक उच्चस्तरीय सरकारी प्रतिनिधि मंडल भी था.. आज लुम्बिनी मे भारत के संस्कृति एबम पर्यटन मंत्रालय के करीब एक अरब के आर्थिक सहयोग से निर्मित अंतराष्ट्रिय बौद्ध कल्चर एंड हेरिटेज सेंटर का दोनों प्रधानमंत्रीयों द्वारा संयुक्त रूप से शिल्यानाश किया गया.. लुम्बिनी मे ही प्रधानमंत्री देउवा द्वारा मोदी जी के समान मे होटल में दिवा भोज का भी आयोजन किया गया था..

यह भी पढें   नवविवाहिता मिथिलानी आज कर रही हैं मधुश्रावणी पर्व का समापन

बुद्ध जयंती समारोह में प्रधानमंत्री देउवा ने स्वागत भाषण तथा संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री प्रेम आले मगर धन्यवाद ज्ञापन किया.. प्रधानमंत्री देउवा ने कोविड संकट के समय भारत द्वारा दिये गये मदद के लिए आभार व्यक्त करते हुए लुम्बिनी भ्रमण के लिये प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक धन्यवाद दिया.. प्रधानमंत्री देउवा एक अच्छे मित्र और मेजवान की तरह हमेशा मोदी जी के साथ रहे और भारत को एक अच्छा पड़ोसी तथा विश्वासी मित्र बताया.

यह भी पढें   भारत-नेपाल के प्रतिनिधियों के साथ भूमि पत्तन रक्सौल में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com