राजेन्द्र महतो के वार्ड में नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार विजयी

काठमांडू, १७ मई । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के नेता राजेन्द्र महतो के वार्ड में नेपाली कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है । महतो की स्थायी निवास सर्लाही जिला चन्द्रनगर गांवपालिका वार्ड नं. २, बबरगंज में हैं । इस वार्ड के वार्ड अध्यक्ष में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार शम्भुप्रसाद साह तेली विजयी हुए हैं । उन्होंने ६१२ मत प्राप्त किया है । उनके निकटम प्रतिद्वन्द्वी लोसपा के उम्मीदवार कामेश्वर साह तेली ने ५४४ मत प्राप्त किया है ।

