धनुषा स्थित जनकनन्दनी गांवपालिका में जसपा उम्मीदवार विजयी
काठमांडू, १७ मई । धनुषा जिला जनकनन्दनी गांवपालिका अध्यक्ष पद में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के उम्मीदवार विजयी हुए हैं । विजयी जसपा उम्मीदवार दिपिनदेव यादव ३१५७ मत प्राप्त किया है । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार सुदेश कुमार चौधरी ने २७७८ प्राप्त किया है । इसीतरह उपाध्यक्ष पद में नेपाली कांग्रेस की उम्मीदवार कमला सेहगल २९५८ मत के साथ विजयी हुई हैं । उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी जसपा की गीता सुडी ने २८४० मत प्राप्त किया है ।

