जनकपुरधाम का चुनाव का अपडेट

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर, 18 मई ।9 बजे तक।
स्वतंत्र उम्मीदवार मनोजकुमार साह लगातार बढत वनाये हुए हैं। मनोज कुमार साह को3956मत मिला है। इसी तरह नेकपा एमाले के उम्मीदवार शिवशंकर साह को2086मत मिलेहैं। तीसरे नंवर पर लोसपा के उम्मीदवार मनोज चौधरी है। इनको1126मत मिले है। स्वतंत्र उम्मीदवार बलराम साह 1113मत प्राप्त मिले है। सत्तारूढ़ गठबंधन के जसपा उम्मीदवार निवर्तमान मेयर लाल किशोर साह को 876मत मिले हैं। स्वतंत्र जानकी राम साह को 493मत मिले हैं।
इसी उप मेयर में नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी साह को3972मत मिला है। इसी तरह नेकपा एमाले रुना झा को2225मत मिला है। लोसपा के उम्मीदवार निवर्तमान उप मेयर रीता कुमारी मिश्र को1064मत मिला है। इसी तरह स्वतंत्र से चुनाव लड़ रहे निर्मल कुमार चौधरी को1425मत मिला है। अव तक 7वार्ड अध्यक्ष का परिणाम आ चुका है। नेपाली कांग्रेस 4,एमाले दो तथा एक पर तमलोपा ने जीत दर्ज की है।

