Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मौलापुर की वोटर ने चुना विकास को, फिर से चुनी गयी रीना कुमारी साह

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
रौतहट जिला के मौलापुर नगर पालिका से नेकपा एमाले के प्रत्याशी निवर्तमान मेयर रीना कुमारी साह ने सत्ता गठवंधन के नेकपा माओवादी केन्द्र के प्रत्याशी राम प्रवेश यादव को कड़ी शिकस्त है। नेकपा एमाले के प्रत्याशी निवर्तमान मेयर रीना कुमारी साह को5556मत मिले वही उनके प्रतिद्वंद्वी नेकपा माओवादी के राम प्रवेश यादव को2975मत ही प्राप्त कर सके। इसी तरह उप मेयर में भी नेकपा एमाले के प्रत्याशी ही जीत दर्ज की है। कुल नौ वार्डो में एक माओवादी तथा एक नेकपा समाजवादी के खाते में गया। बांकी सात बार्डाध्यक्ष नेकपा एमाले के बने है। मधेश एक 136पालिका में मौलापुर के निवर्तमान मेयर रीना कुमारी साह पहली महिला मेयर बनकर इतिहास रची हैं। विकास में पूरे नेपाल में अब्वल मौलापुर नगरपालिकाके वोटर ने सत्ता गठवंधन को दरकिनार कर विकास को चुना। मेयर को हराने के लिए सत्ता पक्ष ने महानगरपालिका, उप महानगर पालिका के बाद नगरपालिका में मौलापुर में गठबंधन किए थे लेकिन मतदाता ने सत्ता गठवंधन को धूल चटा दी है।

यह भी पढें   बाँके के गुरुवागाँव बिद्यालय के आयोजन में २३ लोगों ने किया रक्तदान 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com