दोषी दल को भोट न दे : अशोक राई
कैलास दास,जनकपुर, कात्र्तिक २७ गते । संघिय समाजवादी पार्टी नेपाल का राष्ट्रिय अध्यक्ष अशोक राई ने पहिचान सहित के संघियता और संघियता सहित के संविधान निर्माण के लिए पुनः दुसरीबार होने जा रहे चुनाव के लिए जनता को पहिचान करना होगा की कौन दल इसका दोषी है । दोषी दलों को कदापि अपना भोट न दें उन्होने आग्रह किया है ।
धनुषा क्षेत्र नम्बर ५ रमदैया भवाडी मे बुधवार संघिय समाजवादी पार्टी नेपाल द्वारा आयोजीत क्षेत्रीय सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष राई ने प्रजातान्त्रिक मुलुक मे जनता ही सर्वशक्तिमान होता है । अपना भेष—भाषा, रहन—सहन, खान—पान, इतिहास, संस्कृति के पहिचान के संरक्षण के लिए संविधानसभा को निर्वाचन को अवसर के रुप मे लेना चाहिए । दाउरा सुरुवाल लगाकर कुछ खसवादीओं ने वर्षौ से करते आ रहे शासन को तोड कर अपना अधिकार अपने ही प्रयोग के लिए देश मे संघीयता को आवश्यकता है उन्होने बताया
पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष महन्जी यादव के अध्यक्षता मे हुआ कर्यक्रम मे बोलते हुए अध्यक्ष राई ने हमारे देश मे बहुभाषिक, बहुधार्मिक, बहुभिन्नता है और इसको संरक्षण करना होगा । पहिचान को किसी को अनादर करने की अधिकार नही है । उन्होने यह भी कहा कि देश मे मिथिला संस्कृति को अपना पहिचान है परन्तु ऐसा संस्कृति उपर बारम्बार आघात होते आ रहे सर्वविदित है । इस प्रकार के आघात करने वालो की पहिचान का समय अभी ही है ।
संघिय समाजवादी पार्टी मात्र आदिवासी, जनजाति वा एक जात जात की पार्टी नही है ।
विगत के संविधानसभा से एकीकृत माओवादी ने जनता के साथ किया प्रतिबद्धता पुरा करने के अवसर पाने के बाद भी इस अवसर को उन्होने दुरुपयोग किया है । इस लिए वैसा दल से सावधान होने की आवश्यकता है । एमाओवादी पर विश्वास करना गत वर्ष मे जो हुआ उसी के पुनः दोहराने जैसा होगा उन्होने कहा ।
एमाले और कांग्रेस संघियता विरोधी पार्टी है । वह कभी भी देश मे संघीयता नही चाहेगा । उन्ही सभी के गल्ती के कारण आज देश के ऐसा हालत हुआ उन्होने कहा ।
कार्यक्रम मे स्थाई समिति सदस्य शुशिला श्रेष्ठ, केन्द्रिय सदस्यद्धय सुरेश घिमिरे, प्रदीप लामा, रामरतन यादव, समाजिक विभाग केन्द्रिय सचिव रामचन्द्र साह, प्रचारप्रसार विभाग केन्द्रिय सदस्य रामनारायण कापडि सहित के वक्ताओं ने बोला था ।

