Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में मेयर में मनोज तथा उप मेयर में किशोरी काअग्रता कायम

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर, उप मेयर तथा बार्डाध्यक्ष तथा सदस्यों की मतगणना जारी हैं। मेयर पद के नेपाली कांग्रेस के बागी उम्मीदवार मनोज कुमार साह गिनती में बढत बनाये हुए हैं। ताजा अपडेट में स्वतंत्र उम्मीदवार मनोज कुमार साह को10125मत मिले हैं। वही उनके प्रतिद्वंद्वी नेकपा एमाले के प्रत्याशी शिवशंकर साह हीरा को8362मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर सत्ता गठवंधन के उम्मीदवार निवर्तमान मेयर लाल किशोर साह 4043मत प्राप्त किए है। लोसपा उम्मीदवार मनोज चौधरी को3146मत मिला है। स्वतंत्र उम्मीदवार बलराम महतो3992, स्वतंत्र जानकी राम साह को1563, जनमत को 1197तथा तमलोपा को 919मत मिला है।
इसी तरह उप मेयर में सत्ता गठवंधन नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी साह को11616, एमाले के रूणा झा को9478, लोसपा के उम्मीदवार निवर्तमान उप मेयर रीता कुमारी मिश्र को 4120तथा स्वतंत्र निर्मल चौधरी 2943मत प्राप्त किए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com