मनोजकुमार साह को जनकपुर के मतदाताओ ने सौंपी जनकपुरधाम की चाभी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
13की मध्य रात्रि से जारी मतगणना मेयर तथा उप मेयर का गिनती 22मई को शाम 6बजे संपन्न हो गयी। शुरू से अग्रता बनाये नेपाली कांग्रेस के बागी स्वतंत्र उम्मीदवार मनोजकुमार कुमार साह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेकपा एमाले के उम्मीदवार शिवशंकर साह ‘हीरा’ को3हजार 933मत से शिकस्त देकर जनकपुरधाम की चाभी अपने नाम किया हैं। मनोज कुमार साह को कुल मत13हजार465मत मिले वही शिवशंकर साह हीरा को9हजार532मत ही मिले। तीसरे नंवर में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के मनोज चौधरी रहे जिसे5हजार360मत मिले। सत्तारूढ़ गठबंधन के जसपा उम्मीदवार निवर्तमान चौथे स्थान पर रहे उसे5हजार194मत ही मिले।
इसी तरह उप मेयर में नेपाली कांग्रेस के उप मेयर उम्मीदवार किशोरी साह 15हजार525मत लाकर बिजयी हुए हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेकपा एमाले के प्रत्याशी रुणा झा को10हजार885मत लायी है। लोसपा के उम्मीदवार निवर्तमान मेयर रीता कुमारी मिश्र को 5हजार 817मत मिले हैं।

