Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्थायी मुस्कान के साथ दुनिया में आई है आयला समर

 

 

दुर्लभ जन्मजात विसंगति के साथ पैदा हुआ एक बच्चा लाखों सोशल मीडिया यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहा है। दिसंबर 2021 में पैदा हुई आयला समर मुचा को माइक्रोस्टोमिया की समस्या है। यह एक दुर्लभ स्थिति है, जो मौखिक सौंदर्य को प्रभावित करती है। इसके चलते बच्चे को ‘स्थायी मुस्कान’ मिल गई है, जिसने उसे टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर स्टार बना दिया है।

बच्ची के माता-पिता 21 वर्षीय क्रिस्टीना वर्चर और 20 वर्षीय ब्लेज मुचा को डॉक्टर्स ने इस विसंगति की खबर दी। उन्होंने कहा कि आयला ने गर्भ में यह स्थिति विकसित की। वर्चर ने कहा, “ब्लेज और मुझे इस स्थिति के बारे में पता नहीं था और न ही मैं मैक्रोस्टोमिया के साथ पैदा हुए किसी व्यक्ति से मिला था। इसलिए यह एक बहुत बड़ा झटका था।”

यह भी पढें   नेपाल में भारत का 'राजनीतिक दूत': क्या कूटनीति के रिसेट बटन पर है नई दिल्ली ? : कृतिका यादव

अल्ट्रासाउंड स्कैन में भी नहीं सामने आई यह विसंगति
क्लेफ्ट पैलेट-क्रैनियोफेशियल जर्नल में 2007 के एक अध्ययन के अनुसार, दुनिया भर में इस स्थिति के केवल 14 मामले सामने आए हैं। लेकिन फ्लिंडर्स मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों ने इसे पहली बार देखा है। सीजेरियन के लिए जाने से पहले वर्चर के अल्ट्रासाउंड स्कैन में भी असामान्य रूप से बड़े मुंह के खुलने का पता नहीं चला।

‘मैं सोचती हूं कि कहां हुई गलती’
वर्चर ने कहा, ‘एक मां के रूप में सोचती हूं कि मैं कहां गलत हो गई थी, खासकर जब मैं अपनी पूरी गर्भावस्था के दौरान इतनी सजग थी। डॉक्टर्स हमें इस बात का आश्वासन दिलातें है कि इसमें हमारी कोई गलती नहीं है।’

यह भी पढें   उत्तरी सीमा पर चीन का विकास, नेपाल की चुप्पी और बढ़ता प्राकृतिक जोखिम : अनिल तिवारी

आयला के माता-पिता उसकी चौड़ी मुस्कान को ठीक करने के लिए सर्जरी के बारे में डॉक्टरों से बात कर रहे हैं, क्योंकि हो सकता है कि इससे वह कुछ चूसने में सक्षम न हो। इंस्टाग्राम पर वे इस स्थिति के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं और अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। डॉक्टरों ने भी सर्जरी की सलाह दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आयला के बड़े होने पर उसका मुंह काम कर सके।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com