Tue. Apr 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फारबिसगंज में पनोरमा ग्रुप का 11,12 जून को Property Expo 2022 का आयोजन

 


माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल ।
सीमावर्ती फारबिसगंज मुख्यालय के होटल ज्योति में शनिवार को पनोरमा ग्रुप पूर्णिया के प्रबंध निदेशक श्री संजीव मिश्रा के द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की पनोरमा ग्रुप को पिछले छः वर्षो से पूर्णिया सहित कोशी सीमांचल के लोगो का आपार प्यार स्नेह हमेशा से मिलता आया हैं. जिसका नतीज़ा हैं की महज छ: वर्षो में ही रियल एस्टेट के क्षेत्र में पूरे बिहार में न. 01 रैंक मिला हैं.इसी के साथ अब सीमांचल इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड(पनोरमा ग्रुप)महान आंचलिक कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु की धरती फारबिसगंज में भी अपना कार्य प्रारंभ करेंगी.
जिसको लेकर आगामी 11,12 जून 2022 को होटल ज्योति फारबिसगंज ,अररिया में Property Expo 2022 का आयोजन करने जा रही हैं जिसमें हर तबके के लोगो को उनके बजट अनुसार घर खरीदने का मौका मिलेगा. वही आगे श्री मिश्रा ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया की पनोरमा ग्रुप पूर्णिया में घर,माॅल,दुकान,के साथ-साथ बिहार का सबसे पहला अल्ट्रा लग्ज़री प्रोजेक्ट ई होम्स पनोरमा का भी निर्माण जारी हैं जिसे लोग अपने बजट अनुसार उचित मूल्यों में खरीद सकते हैं उन्होंने कहां की पनोरमा ग्रुप का एक ही उदेश्य हैं की लोग अपनी जमीन अपना मकान लेकर अपने घरों में रह सकें. इनके साथ-साथ पनोरमा ग्रुप शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कार्य कर रही हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *