Sun. Jan 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जन्मसिद्ध नागरिकों के सन्तान आज भी नागरिकता बिहीन हैं, उनको नागरिकता मिलनी चाहिएः यादव

उपेन्द्र यादव, फाइल तस्वीर

काठमांडू, २८ मई । जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि जन्मसिद्ध नागरिकाों के सन्तान आज भी नागरिकता बिहीन हैं, राज्य की ओर से उनको राष्ट्रीयता विहीन अवस्था में पहुँचाया गया है । सरकार द्वारा प्रस्तुत नीति तथा कार्यक्रम के ऊपर विचार–विमर्श के लिए आज शनिबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘राज्य की ओर से अपनी दायित्व पूरी ना होने से आज अपने ही नागरिकों के सन्तान राष्ट्रीयता बिहीन अवस्था में हैं, अधिकार से बंचित हैं । गलती राज्य से हुई है, लेकिन नागरिकों को सजा भुगतना बड़ रहा है । ऐसी अवस्था को तत्काल अंत करना चाहिए ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि आज तराई–मधेश क्षेत्र में रहनेवाले जनता की संख्या ५३ प्रतिशत पहुँच गई है, इसीलिए निर्वाचन क्षेत्र पुनरावलोकन होना चाहिए ।’
इसीतरह अध्यक्ष यादव ने कहा है कि नेपाल में बहुभाषिक नीति लागू करनी चाहिए, एक से अधिक भाषा सरकारी कामकाजी भाषा में प्रयोग में आना चाहिए और उसको विद्यालय में अध्यान–अध्यापन कराना चाहिए ।

यह भी पढें   डा. बाबुराम भट्टराई से उम्मीदवारी वापस लेने के लिए रास्वपा ने किया आग्रह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *