कक्षा बारह की परीक्षा सोमबार से शुरु
इस वर्ष कक्षा १२ की परीक्षा सोमबार से शुरु हो रही है । परीक्षा में ४ लाख १० हजार ५० विद्यार्थी सहभागी हो रहे हैं । जेठ २५ तक चलने वाली परीक्षा के लिए पूरी तैयारी हो चुकने की जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने दी है ।
देशभर के १ हजार २९२ परीक्षा केन्द्र में परीक्षा सञ्चालन किया जाएगा । अनलाइन से प्रश्नपत्र भेज कर ७७ जिला में निर्धारित परीक्षा केन्द्र में ही परीक्षा संचालन करने की बोर्ड की तैयारी है । पिछले वर्ष होम सेन्टर की व्यवस्था थी ।


