Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री का अफर आ चुका है, लेकिन में प्रलोभन में पड़नेवाला नहीं हूँः नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २ जून । नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने दावा किया है कि उनको प्रधानमन्त्री बनने केलिए आफर आ चुका है । उनका संकेत है कि वर्तमान सत्ता गठबंधन तोड़ने के लिए नेकपा एमाले की ओर से ही ऐसा प्रस्ताव आया है । लेकिन उन्होने कहा कि वह प्रलोभन में पड़नेवाले नहीं है और वर्तमान सत्ता गठबंधन तोड़नेवाले नहीं हैं ।
पार्टी से निर्वाचित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के लिए आज बिहिबार सुर्खेत पहुँचकर अध्यक्ष नेपाल ने ऐसा दावा किया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘प्रचण्ड जी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उनको प्रधानमन्त्री बनने के लिए आफर आया है, उनको जवाफ देते हुए मैंने कहा कि ऐसा प्रस्ताव अन्यन्त्र भी आया है । प्रधानमन्त्री का यह कार्ड हम लोगों को मुर्ख बनाने के लिए लाया गया है । मैं किसी भी प्रकार का प्रलोभन और लालच में पड़नेवाला नहीं हूँ ।’
अध्यक्ष नेपाल ने यह भी कहा कि नेकपा एमाले के साथ पार्टी एकीकरण और गठबंधन की संभावना नहीं है । उन्होंने कहा– ‘बाजार में वाम गठबंधन और एमाले एकीकरण की चर्चा है, लेकिन तत्काल यह संभव नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *