निजगढ विमानस्थल के संबंध में सर्वोच्च अदालत द्वारा की गई फैसला के पक्ष में काठमांडू में प्रदर्शन

काठमांडू, ४ जून । निजगढ अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के संबंध में सर्वोच्च अदालत द्वारा की गई फैसला के पक्ष में काठमांडू में आज शनिबार प्रदर्शन हुआ है । विमानस्थल प्रभावित क्षेत्र टांगियाबासियोंने फैसला प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए माइतीघर मण्डला से नयां बानेश्वर तक प्रदर्शन किया है ।
प्रदर्शन में सहभागी स्थानीय बासियों का कहना है कि बिना बिकल्प सरकार ने टांगियाबासियों को पीडित बनाकर निजगढ़ में विमानस्थल बनाने का निर्णय किया था, उक्त निर्णय खारीज कर सर्वोच्च अदालत ने सही निर्णय किया है । उन लोगों का कहना है कि ५० साल से उक्त क्षेत्र में रहनेवाले स्थानीय बासियों को सरकार की ओर से विस्थापित करने का षडयन्त्र जो हुआ था, सर्वोच्च ने उसको असफल बना दिया है ।
प्रदर्शन में सहभागी ने यह भी मांग किया है कि विमानस्थ निर्माण के नाम से प्रभावित व्यक्तियों को लालपूर्जा के साथ जमीन की व्यवस्था होनी चाहिए ।

