Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री देउवा और महन्थ ठाकुर बीच भेटवार्ता, आगामी चुनाव में गठबंधी के लिए विचार–विमर्श

 
शेरबहादुर देउवा और महन्थ ठाकुर, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ४ जून । प्रधानमन्त्री एवं नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर के बीच भेटवार्ता हुई है । आज शनिबार देउवा से मिलने के लिए अध्यक्ष ठाकुर प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँच गए थे । पार्टी केन्द्रीय कार्यकारणीय समिति बैठक समाप्त होते ही ठाकुर बालुवाटार पहुँच हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार प्रधानमन्त्री देउवा और अध्यक्ष ठाकुर के बीच निकट भविष्य में होने जा रहे संघ और प्रदेशसभा चुनाव संबंधी विषयों को लेकर विचार–विमर्श हुई है । बताया गया है कि भेट कें लिए प्रधानमन्त्री देउवा ने ठाकुर को बालुवाटार बुलाया था । लोसपा निकट स्रोत का मानना है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबन्धन करने के लिए प्रधानमन्त्री देउवा ने आग्रह किया है ।
यह भी बताया गया है कि इसके संबंध में लोसपा पार्टी केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति बैठक में विचार–विमर्श की जाएगी । आज के लिए स्थगित बैठक कल आइतबार सुबह ११ बजे पार्टी केन्द्रीय कार्यालय बिजुली बाजार में तय हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *