Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हज यात्रियों का शुल्क कम करने के लिए गृहमन्त्री से आग्रह

 

काठमांडू, ४ जून । नेपाल मुस्लिम इत्तेहाद संगठन ने मक्का–मदिना में हज के लिए जानेवाले हजयात्रियों को कम शुल्क करने के लिए गृहमन्त्री बालकृष्ण खाँण से आग्रह किया है । आज शनिबार गृहमन्त्री खाँण को एक ज्ञापनपत्र देते हुए संगठन ने ऐसा आग्रह किया है ।
संगठन के अध्यक्ष सराज अहमत फारुक के नेतृत्व में एक टोली आज गृहमन्त्री से मिलने के लिए पहुँचे थे । संगठन का कहना है कि हजयात्रियों के लिए जो शुल्क निर्धारण हुआ है, वह अधिक महंगा है, उसको कम करना चाहिए । महासचिव हलिम साह ने कहा है कि मक्का–मदिना जानेवाले हजयात्रियों से बिगत की तुलना में दोब्बर शुल्क असूल किया जा रहा है । ज्ञापनपत्र ग्रहण करते हुए गृहमन्त्री खाण ने भी शुल्क कम करने का प्रतिबद्धता व्यक्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *