Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिली साहित्य समाज जनकपुरधाम द्वारा 100वां कवि गोष्ठी आयोजित

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । शनिवार को मैथिली साहित्य समाज, जनकपुरधाम द्वारा आयोजित मासिक कवि गोष्ठी के शतक समारोह 2079 आयोजित की गयी है। इस शतक समारोह के प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह, बिशिष्ट अतिथि लक्ष्मीनियां गांव पालिका के अध्यक्ष भोगेन्द्र मिश्र, सोनमा गांव पालिका के अध्यक्ष बिशेश्वर यादव, बरिष्ठ साहित्यकार बुद्धिनाथ झा (बोकारो), चंद्र मोहन झा ‘परबा’, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड 13 के अध्यक्ष जीत बहादुर राउत मंचासीन है। इस कार्यक्रम की शुरुआत बिंदु ठाकुर, डा. गायत्री झा द्वारा बिद्यापति के गोसाउनिक गीत से शुरूआत की गयी। तत्पश्चात प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह द्वारा कवि कोकिल बिद्यापति के तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मिथिला राज्य के आन्दोलन के दौरान मारे गए शहीदों के सम्मान में एक मिनट का मौन धारण किया गया। कवि गोष्ठी के संयोजक काशी कांत झा की अध्यक्षता में शुरू हुयी कविता गोष्ठी में डा. रेवती रमण लाल, शीतल झा, अयोध्या नाथ झा, अशोक दत्त, राम स्वार्थ ठाकुर, बैद्यनाथ पासवान, बिनोदानंद झा, चन्देश्वर राय चमन सुनील मल्लिक सहित कई कवि कविता बाचन कर रहे हैं। मंच संचालन साहित्यकार सुजीत झा कर रहे है।

यह भी पढें   नेपाल की प्रतिनिधि सभा की बैठक एक बार फिर स्थगित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *