Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम (AHTU) रक्सौल द्वारा मानव तस्करी रोकने के लिए रामगढ़वा क्षेत्र में एक छापामारी का अभियान

 

04.06.2022 दिन शनिवार एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम (AHTU) रक्सौल व मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली द्वारा मानव तस्करी रोधी के लिए एक छापामारी का अभियान चलाया।
जिसके दौरान अलग अलग आर्केस्ट्राओ पर छापा मारा गया जिसमें 09 नेपाली लड़कियों को चुंगल से छुड़ाया गया
जब आर्केस्ट्राओ पर छापा मारा जा रहा था तब गाँव के लोग बहुत उत्साहित थे । गाँव वालों ने कहा कि हम लोग गाँव में इन आर्केस्ट्राओ से बहुत परेशान हैं इनसे हमारी बच्चियों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
हमारी बच्चियों को भी ये आर्केस्ट्राओ मे बहला फुसला कर डांस कराने ले जा रहे हैं।
इन 09 लड़कियों में से 5 नाबालिग लड़कियाँ पायीं गई।

अचानक से कोठी रोड रामगढ़वा में अलग अलग आर्केस्ट्राओ पर टीमों का सयुंक्त अभियान चला जिसमें एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट टीम (AHTU) रक्सौल के प्रभारी सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कु शर्मा के साथ सयुंक्तरूप से
सर्किल इंस्पेक्टर सुगौली अभय कुमार,
एन.जी.ओ. मिशन मुक्ति फाउंडेशन, एन.जी.ओ. औपरचुनीटी विलेज नेपाल तथा सुगौली, रामगढ़वा, भेलाही थाना की पुलिस भी थी.

यह भी पढें   नेपाल से एक –दो दिनों में मानसून के बाहर जाने की प्रक्रिया शुरु होने की संभावना

आज पूरे दिन रामगढ़वा और रक्सौल क्षेत्र में यह चर्चा का विषय रहा.

स्थानीय लोगों ने कहा कि हम लोग पहले भी इनकी शिकायत कर चुकें हैं. किन्तु आज जो हुआ उससे बहुत हर्ष का माहौल देखा गया. ए.एच.टी.यू टीम रक्सौल (मानव तस्करी रोधी ईकाई) बहुत लोगों का उद्दार कर रही है.
उनका कार्य बहुत सराहनीय है.

जब लड़कियों की काउंसिलिंग की तब चौंकाने वाली बहुत सी दुखद बातें सामने आईं कि शादी के बहाने से उनके साथ शारीरिक शोषण किया जाता है, घर जाने नहीं दिया जाता, जिन रुपयों का लालच दे कर लाया जाता है वो रुपए भी नहीं दिये जाते,
बहुत बुरी तरह से मारपीट की जाती है।
इंस्पेक्टर मनोज कु शर्मा कहा कि प्रयास रहेगा कि मानव तस्करी को अवैध आर्केस्ट्रा बहुत बढ़ावा दे रहे हैं इनकी शिकायतें बहुत आती रहती हैं।
सब पर कठोर प्रहार किया जाएगा जो इन अवैध आर्केस्ट्राओ में गंदे गंदे गानों पर छोटी और बड़ी लड़कियों से डांस करवाते हैं और लड़कियों को गंदे दल दल में झोंक देते हैं.

यह भी पढें   भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बने दिनेश साह

एन.जी.ओ. रेस्क्यू फाउंडेशन के डाइरेक्टर वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि आर्केस्ट्रा के नाम पर लड़कियों के साथ बहुत अत्याचार शारीरिक शोषण किया जाता है और इसको रोकने के लिए कार्य किया जाता रहेगा.

सभी लडकियों को व् इनसे अवैधरूप से कार्य करवाने वालों को रामगढ़वा थाना को सौंप दिया गया,
.
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सम्मिलित रहे ए.एच.टी.यू टीम प्रभारी सीनियर इंस्पैक्टर मनोज कु० शर्मा, रेस्क्यू फाउंडेशन के डाइरेक्टर वीरेन्द्र सिंह, सुगौली सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार ,
ए.एच.टी.यू टीम से महिला आरक्षी डांडी पावनी, महिला आरक्षी रेशमा कुमारी व् आरक्षी चालक राघवेंद्र राठौर
मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली से राहुल ,

यह भी पढें   सरकार नहीं गिरेगी, बल्कि 'सरकार गिरेगी' कहने वाले लोग खुद बेहोश होकर गिर सकते हैं: रवि लामिछाने

सुगौली थाना पुलिस महिला आरक्षी संस्कृति पांडे, महिला आरक्षी राधा कुमारी,
रामगढ़वा थाना से सहायक उपनिरीक्षक प्रमुख कुमार जी महिला आरक्षी मनिशा कुमारी महिला आरक्षी मनोरमा कुमारी इतियादी भी रहे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com