Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय बाणिज्य दूतावास बीरगंज ने विश्व साइकल दिवस मनाया

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर “आजादी के अमृत महोत्सव” (भारत@75)के अन्तर्गत भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज ने विश्व साइकिल दिवस मनायी। 4जून को साइकल दिवस के अवसर पर ब्यवसायिक तथा एमेच्योर रैली निकाली गयी। व्यवसायिक रैली में महाबाणिज्य दूतावास, स्थानीय जन प्रतिनिधि तथा बीरगंज साइकल यात्री संघ के 25 लोगो की सहभागिता थी। सुबह 5बजे
भारतीय बाणिज्य महादूतावास से बारा के गढी माई तक सौ किलोमीटर की दूरी तय की गयी।
एमेच्योर साइकल रैली भारतीय बाणिज्य महादूतावास से 7वजे निकाली गयी। जिसमें स्थानीय प्रशासन, पत्रकार, भारतीय बाणिज्य महादूतावास के पदाधिकारी तथा कर्मचारी तथा नागरिक समाज ने भाग लिया। सुबह सात बजे से निकली साइकल रैली में एक सौ लोगों की सहभागिता थीं। रैली भारतीय बाणिज्य महादूतावास, पावर हाउस चौक, आई. सी. पी. गेट, घण्टा घर, माई स्थान, आदर्श नगर, अलखियाघाट, पुराना बस पार्क, घरिअर्वा होते हुए भारतीय बाणिज्य महादूतावास तक 7किलोमीटर दूरी तय कीं। भारतीय बाणिज्य महादूतावास 6महीना की अवधि में दुसरी वार साइकल रैली निकाली है। साइकल रैली निकालने का उद्देश्य है कि शारीरिक तन्दुरुस्तीऔर संतुलन को संदेश फैलाने के साथ साइकल चलाने से बातावरण मैत्री न होकर उत्कृष्ट व्यायाम तथा सस्ता यातायात भी है। ऐसा संदेश भी हैं। साइकल रैली भारत तथा नेपाल के जनता के बीच द्विपक्षीय संबंध भी मजबूत हुआ है।

यह भी पढें   संसद में अमरेश सिंह ने सरकार को दिया चेतावनी
भारतीय बाणिज्य दूतावास बीरगंज ने विश्व साइकल दिवस मनाया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *