Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चलाया गया जागरूकता अभियान

 

माला मिश्रा बिराटनगर/ जोगबनी !
मादक पदार्थ के दुरुपयोग एवं उनके अवैध व्यपार के विरुद्ध अंतरास्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर रविवार को जोगबनी रेलवे के प्लेटफार्म तथा अंतरराष्ट्रीय बोर्डर पर पर जागरूकता अभियान के तहथ सामूहिक रूप से शपथ दिलाया गया ।
कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन अररिया , जागरण कल्याण भारती के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम अपर पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध इकाई एवं जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया के पत्रांक के आलोक में किए जाने की बात जागरण कल्याण भारती का अध्यक्ष संजय कुमार ने कही । इस मौके पर जोगबनी एसएसबी केम्प प्रभारी प्रदीप बिराड़े, रेल थानाध्यक्ष रामबच्चन सिंह, आरपीएफ प्रभारी सीबी साहा , सीजीएस अक्षय कुमार ,पूर्व नप अध्यक्ष नरेश प्रसाद पूर्व सरपंच अजय सहनी , नेपाल के एपीएफ अधिकारी सी कटुवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *