श्री अशोक बैद ने सीमावर्ती पूर्वी चम्पारण के कलक्टर से विकास संबंधी बातचीत की
नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बैद सीमावर्ती भारतीय राज्य बिहार के पूर्वी चम्पारण जिल्लाके कलक्टर से मुलाकात किया है ।

मोतिहारी स्थित समाहरणालय कार्यालय में कलक्टर श्री शीर्षत कपिल अशोक से बातचीत किया है । इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बैद ने सीमावर्ती क्षेत्र के समस्याओं पर प्रकाश डाला । उन्होंने रक्सौल मे एयरपोर्ट संचालन , रक्सौल – वीरगंज ट्वीन शहर की अवधारणा , श्रीसिया नदी की स्वच्छता , बेहतर सुरक्षा प्रबंध एवं सहज ब्यापारिक कारोबार जैसे मुद्दों पर जिला समाहर्ता का सहयोग एवं सहजिकरण के लिए आग्रह किया । जिला कलेक्टर श्री अशोक ने रक्सौल – वीरगंज के समुन्नति के लिए अपने तरफ से हर सम्भव सहयोग का बचन दिया ।
मंच के अध्यक्ष श्री बैद के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र के जिला अधिकारियों के बीच सहज संवाद, समन्वय एवं सहजिकरण से रोजमर्रा के बहुतेरे समस्याओं का हल ढूंढा जा सकता है जिससे आम आदमी परेशान रहते हैं ।
हर सवाल के लिए दिल्ली और काठमांडू के तरफ देखना और याचना करने से बेहतर है सीमावर्ती जिलाओ के बीच उच्च प्रशासनिक द्रुत संवाद की प्रक्रिया स्थापित हो और ब्यावहारिक रूप ले इससे जन सम्बन्ध मजबूत होगा ।
श्री बैद सीमावर्ती क्षेत्रों में जन सम्बन्ध के लिए नियमित प्रयत्नशील रहते हैं । इस क्रम में सीमावर्ती शहरों में नागरिक संवाद , जिला कलेक्टर से मुलाकात , राजनीतिक नेतृत्व से सम्पर्क एवं मिडिया से सहजिकरण करते रहते हैं । इनका मानना है सीमावर्ती सम्बन्ध सुमधुर हो तो काठमांडू और दिल्ली का सम्बन्ध भी बढ़िया रहेगा ।
पड़ोसी शहर रक्सौल के विकास के लिए मंच दिल्ली तक लबिगं करता है । इसमें रक्सौल विमानस्थल संचालन का मुद्दा अग्रणी है ।
मोतिहारी के कलेक्टर एक सुलझे हुए प्रशासक है और इनकी ख्याति नेपाल में भी है ।
इस अवसर पर मंच के माधव राजपाल भी सहभागी थे।


