Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमरनाथ हादसे में 13 लोगों की मौत, करीब 40 लोग लापता

 

श्रीनगर.

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. आईटीबीपी के जवान भी शनिवार तड़के से ही राहत कार्य में जुट गए. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है. एक अधिकारी ने बताया कि करीब 40 लोग लापता हैं और पांच को बचा लिया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ऊपरी पवित्र गुफा के पास 5 पुरुष और 3 महिला तीर्थयात्रियों की मौत हुई है जबकि निचली पवित्र गुफा के नजदीक 3 पुरुष और 2 महिलाओं की जान गई.

पुलिस और एनडीआरएफ अधिकारियों ने भाषा को बताया कि दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के पास भारी बारिश के बीच शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फटा था. उसके बाद पहाड़ की ढलानों से पानी और गाद की मोटी धारा घाटी की ओर बहने लगी. इसकी चपेट में आकर गुफा के बाहर आधार शिविर में बने 25 टेंट और तीन सामुदायिक रसोईघर नष्ट हो गए.

यह भी पढें   वर्ष में केवल एक दिन खुलने वाले तलेजु भवानी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

राहत और बचाव कार्यों में सेना, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और अन्य अधिकारी कर्मचारियों को लगाया गया है. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बचाव अभियान के लिए उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर भी लगाये हैं. सेना की तरफ से बताया गया कि राहत और बचाव कार्यों में 6 टीमें जुटी हुई हैं. खोजी डॉग स्क्वॉड की दो टीमें भी रेस्क्यू मिशन में लगाई गई हैं. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा खुद पल पल की जानकारी ले रहे हैं.

यह भी पढें   थोरोंग ला दर्रे के रास्ते दो सप्ताह में 772 पर्यटक पहुंचे

एएनआई ने बताया कि कश्मीर में सभी स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी जॉइन करने के लिए कहा गया है. श्रीनगर, बांदीपुरा, बारामूला और बडगाम के सीएमओ से डॉक्टरों और पैरामैडिकल स्टाफ की अतिरिक्त टीमें बालटाल भेजने के लिए कहा गया है. दवा और इमरमेंजी मेडिकल किट भी मंगवाई गई हैं. गांदरबल के सीएमओ डॉ. ए. शाह ने शुक्रवार को बताया था कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और 48 अन्य जख्मी हैं. घायलों का ऊपरी पवित्र गुफा, निचली पवित्र गुफा और पंजतरणी में बने बेस अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

यह भी पढें   सुपर टाइफून चांपी ने मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ाई, 296 किमी/घंटे की रफ्तार, प्रलय बना चांपी

अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए हादसे के बाद जम्मू कश्मीर सरकार की तरफ से लोगों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. कहा गया है कि किसी भी तरह की मदद के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता है. पहलगाम में जॉइंट पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर हैं- 09596779039, 09797796217, 1936243233, 01936243018. इसके अलावा, अनंतनाग पुलिस कंट्रोल रूम से 09596777669, 09419051940, 01932225870 और 01932222870 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com