प्रतिनिधि सभा की आज बैठक, नेपाल नागरिकता विधेयक २०७९ पर चर्चा
काठमाडौं ।
प्रतिनिधि सभा बैठक आज भी बैठ रही है । दिन के तीन बजे होने जा रही बैठक में ‘नेपाल नागरिकता’ विधेयक २०७९ (पहल संशोधन) के विषय में चर्चा होने जा रही है ।
आज की बैठक में गृहमन्त्री बालकृष्ण खाँण उक्त विधेयक के उपर विचार करने के लिए प्रस्ताव रखने का कार्य सम्भावित कार्यसूची में है ।
बुधबार को संसद बैठक में गृहमन्त्री खाँण ने विधेयक पेस किया था ।
नेकपा एमाले के सांसद भीमबहादुर रावल और शेरबहादुर तामाङ तथा नेपाल मजदुर किसान पार्टी के सांसद प्रेम सुवाल द्वारा विरोध करने पर भी विरोध का सूचना प्रतिनिधिसभा ने बहुमत से अस्वीकृत कर दिया था उसके बाद गृहमन्त्री खाँण ने विधेयक पेस किया था ।

