Thu. Feb 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाँच दलीय गठबंधन चुनाव के बाद भी कायम रहनेवाला हैः नेपाल

माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३० जुलाई । नेकपा एकीकृत समाजवादी का अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने दावा किया है कि वर्तमान पाँच दलीय सत्ता गठबंधन आगामी चुनाव के बाद भी कायम रहनेवाला है । नेकपा एकीकृत समाजवादी डोटी जिला कमिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के लिए डोटी सदरमुकाम सिलगढी पहुँचे नेता नेपाल ने स्थानीय पत्रकारों से कहा कि संघीय और प्रादेशिक चुनाव के बाद भी वर्तमान गठबंधन स्थायी रुप में कायम रहनेवाला है ।
नेता नेपाल ने दावा किया है कि वर्तमान गठबंधन चुनाव के बाद भी कायम रखने के लिए सभी सहमत हो चुके हैं । उन्होंने कहा– ‘वर्तमान गठबंधन समय की मांग हैं ।’ नेता नेपाल ने यह भी कहा कि स्थानीय चुनाव में एकीकृत समाजवादी को अपेक्षित सिट प्राप्त नहीं हो सका, लेकिन आगामी चुनाव में अपेक्षा से अधिक सिटों में जीत हासिल करने का दावा उन्होंने किया ।

यह भी पढें   फिलीपींस में गिरफ्तार प्रकाश पाठक को काठमांडू लाया गया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *