Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार द्वारा चुनावी तिथि घोषणा, मार्गशीर्ष ४ गते संघ और प्रदेशका का चुनाव

 

काठमांडू, ४ अगस्त । नेपाल सरकार ने प्रदेश और प्रतिनिधिसभा चुनाव घोषणा किया है । दोनों सरकार की चुनाव आगामी मार्गशीर्ष ४ गते होगी । आज बिहिबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने यह निर्णय किया है ।
सरकार द्वारा चुनावी तिथि घोषणा होते ही निर्वाचन आयोग ने कहा है कि सरकार द्वारा घोषित चुनाव निर्धारित समय में सम्पन्न करने के लिए आयोग सक्षम है । आयोग ने कहा है कि आगामी आइतबार से चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की पंजीकरण शुरु की जाएगी । प्रमुक्त आयुक्त निदेश कुमार थपलिया ने कहा है कि मतदाता नामावली संकलन का कार्य कल शुक्रबार से स्थगित की जाएगी ।
इसीतरह नेपाल पुलिस ने भी कहा है कि एक ही चरण में संघ और प्रदेश का चुनाव हो रहा है, जिसमें सुरक्षा प्रदान करने के लिए नेपाल पुपलिस समक्ष है, बताया गया है कि अब म्यादी पुलिस की भर्ती संबंधी प्रक्रिया शुरु की जाएगी और स्थानीय चुनाव में चयनित पुलिसकर्मी को प्राथमिकता दी जाएगी । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा है कि चुनाव की तिथि घोषणा होना अपेक्षेति है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *