Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले के साथ पुनः गठबन्धन एवं पार्टी एकता संभव हैः पुन

 

काठमांडू, ४ अगस्त । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता तथा स्थायी समिति सदस्य वर्षमान पुनः ने दावा किया है कि नेकपा एमाले के साथ पुनः चुनावी गठबंधन एवं पार्टी एकता की संभावना बांकी ही है । उनका कहना है कि अगर एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली अपनी गलती स्वीकार करते हैं तो आगामी चुनाव से पहले ही ऐसी संभावना है । एक सञ्चार माध्यम से अन्तवार्ता देते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता पुनः ने कहा है कि माओवादी केन्द्र और नेकपा एमाले बीच पुनः सहकार्य के लिए प्रतिनिधिसभा विघटन के संबंध में की गई गलती को एमाले द्वारा स्वीकार करना होगा । उन्होंने कहा है– ‘एमाले अध्यक्ष एवं मूल नेतृत्व द्वारा बिगत की गलती स्वीकार करना होगा । विशेषत प्रतिनिधिसभा बिघटन संबंधी गलती को स्वीकार किया जाता है तो फिर भी एमाले–माओवादी गठबंधन और पार्टी एकता संभव हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *