Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस नेता निधि और भारत सरकार के मन्त्री नितिन गडकरी बीच भेटवार्ता

 

काठमांडू, ४ अगस्त । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व उपप्रधानमन्त्री विमलेन्द्र निधि और भारत सरकार के सडक परिवहन मन्त्री नितिन गडकरी बीच भेटवार्ता हुई है । प्राप्त सूचना अनुसार मन्त्री गडकरी निवास में बुधबार रात सम्पनन भेटवार्ता में नेपाल की भौतिक पूर्वाधार एवं निर्माण संबंधी विषय को लेकर विचार–विमर्श हुई है ।
बताया गया है कि नेता निधि और गडकरी बीच ३० मिनट तक भेटवार्ता चली थी । भेटवार्ता के दौरान भारत सरकार द्वारा निर्माणाधिन अयोध्या–भिठ्ठामोड सडक, मधुवनी–जटही सड़क, कलकत्ता बन्दरगाह से दरभंगा होते हुए नेपाल की सीमा तक जोड़नेवाला वैकल्पिक अन्तर्राष्ट्रीय व्यापारिक मार्ग जैसे विषयों में चर्चा हुई है । मन्त्री गडकरी, नेता निधि बीच सम्पन्न भेटवार्ता में भारत के लिए नेपाल के राजदूत डा. शंकर शर्मा भी सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com