बझाङ में एक ही पेड़ में लटक गए मां, बेटा और बेटी

काठमांडू, १० अगस्त । बझाङ जिला बुंगल नगरपालिका–९ रारु गांव निवासी एक परिवार के तीन सदस्य एक ही पेड़ में लटक गए हैं । घटना मंगलबार रात की है । जिला पुलिस कार्यालय बझाङ के अनुसार अंदाजी २३ वर्षीया गीता पार्की, उनकी पाँच वर्षीय बेटी भूमिका और तीन वर्षीय बेटा मोहित एक ही पेड़ में लटके हुए अवस्था में मिल गए हैं । तीनों की मृत्यु हो चुकी है ।
पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि एक दिन पहले ही गीता के पति पुष्कर पार्की भारत से घर आए थे । पुष्कर को पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है । बताया गया है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

