महान्यायाधिवक्ता खाती के ऊपर अपराधी और बलात्कारी संरक्षण का आरोप, एमाले द्वारा तत्काल निलंबन की मांग

काठमांडू, १० अगस्त । महान्यायाधिवक्ता खम्बहादुर खाती को तत्काल निलंबन करने के लिए नेकपा एमाले ने मांग किया है । प्रमुख प्रतिपक्षी दल एमाले के सांसद् महेश बस्नेत ने बुधबार प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए ऐसा मांग किया है । उन्होंने कहा है कि महान्यायाधिवक्ता पद में रहकर खाती ने अपराधी और बलात्कारी संरक्षण से लेकर गठीजन्य काम किया है ।
खाती को निलंबन करने के लिए नेपाल सरकार से मांग करते हुए सांसद् बस्नेत ने कहा– ‘नेपाल सरकार की महान्यायाधिवक्ता जैसी गरिमामय पद में रहकर सरकारवादी मुद्दा देखते हैं, जो अपराधपूर्ण कार्य है ।’ सांसद् बस्नेत ने कहा है कि अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग के तत्कालिन आयुक्त राजनारायण पाठक घूसकाण्ड संबंधी मुद्दा से लेकर ललितपुर में बलात्कृत १३ वर्षीय बालिका की मुद्दा कमजोर बनाने में खाती की भूमिका अग्रस्थान में है । उन्होंने कहा है कि खाती संगठित अपराध में क्रियाशील पात्र हैं । सांसद् बस्नेत ने यह भी कहा है कि संगठित अपराध में क्रियाशील व्यक्ति से लेकर बलात्कार के आरोपी सिद्धबाबा जैसे व्यक्तिों को भी खाती संरक्षण करना चाहते हैं । ऐसे व्यक्ति को तत्काल निलंबन करने के लिए उन्होंने प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा से मांग किया है ।

