Sat. Mar 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक दिन मे दो चैपटर का गठन – श्रीहरि के इतिहास मे स्वर्णिम दिन


माला मिश्रा बिराटनगर नेपाल ।
श्रीहरिसत्सङ समिति नेपाल की स्थापना इसी वर्ष वसन्त पन्चमी के दिन अर्थात ७ महिना पहले हुइ थी ।
सत्सङ , भजन – किर्तन , कथा , प्रवचन के माध्यम से हिन्दुत्व का संरक्षण सम्बर्द्धन , सन्स्कार शिक्षा ,धर्म परिवर्तन विरुद्ध जनजागरण तथा राष्ट्रियता की रक्छा के मुख्य उद्देश्यले संचालित यह संस्था अपने १२५ कार्यकर्ताओ के मार्फत देशभर के ग्रामीण क्षेत्र मे अपना अभियान संचालित कर रहा है।
समाजसेवी भीखमचन्द सरल की अध्यक्षता मे राष्ट्रिय समिति तथा श्री श्रवण अग्रवाल की अध्यक्षता मे प्रदेश नम्बर -१ (बिराटनगर भाग ) की समिति तथा श्री ललित बजाज की अध्यक्षता मे मधेस प्रदेश (जनकपुर भाग ) की समिति कार्यरत है ।
हाल ही मे 3 सेप्टेम्बर के दिन भारत से राष्ट्रिय महामन्त्री सि .ए .अनिल मानसिङ्हका तथा सिलीगुडी च्याप्टर के सचिव श्री सुनिल सिंहल समेत की उपस्थिति मे बिर्तामोड तथा बिराटनगर मे सम्पन्न बैठक मे क्रमशः समाजसेवी उमेश डालमिया की अध्यक्षता मे बिर्तामोड चेप्टरका और समाजसेवी श्रवण अग्रवाल की अध्यक्षता मे बिराटनगर च्याप्टर का गठन किया गया ।
सिटी पार्टी पैलेस मे सम्पन्न बिराटनगर की बैठक मे विभिन्न संस्थाओ के १०० से अधिक प्रबुद्ध व्यक्तियो की उपस्थिति थी। अध्यक्ष सरल के सभापतित्व मे सम्पन्न ग्राम संगठन घोषणा कार्यक्रम मे स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य जी ,वयोवृद्ध समाजसेवी मुलचन्द राठी , महासचिव रामजीवन अग्रवाल , अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल , सिलीगुडी के सुनिल सिंहल ने सन्था के उद्देश्य के बारे मे प्रकाश डाला और नेपाल मे बढते हुवे धर्मान्तरण के बारे मे चिन्ता व्यक्त की।
विशेष अतिथि अनिल जी ने नेपाल मे श्रीहरि को भारत द्वारा हरेक किसिम का सहयोग करने के लिए प्रतिवद्धता व्यक्त की ।
इस अवसर मे समाजसेवी रामेश्वरलाल काबरा , देवेनारा परिवार और समाजसेवी दीनबन्धु गोयल ने संस्था का संरक्षत्व ग्रहण किया ।
वर्तमान मे श्रीहरि के बिराटनगर , जनकपुर और नेपालगन्ज मे ३ जगह कार्यालय है ।
भाद्र १२ गते से नेपालगन्ज मे २० दिन का नया कार्यकर्ताओ का प्रारम्भिक प्रशिक्षण वर्ग संचालित हो रहा है यह जानाकारी संगठन के राष्ट्रिय प्रभाग प्रमुख बिरेन्द्र बुढाथोकी ने दी ।

यह भी पढें   चितवन २ रवि आगे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *