Mon. Jan 13th, 2025

आज का पंचांग:- आज दिनांक 10 सितंबर 2022 शनिवार* शुभसंवत् :- 2079

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांग मिदसुप्रभातम्।।*
?????
*ॐ आगच्छ मुनि शार्दूल तेजोरासे जगतपते। उदयंते लंका द्वारे अर्घोऽयं प्रतिगृह्यताम्।।*
*ॐ कुम्भयोनि समुत्पन्न मुनीना मुनिसत्तम्। उदयन्ते लंका द्वारे अर्घोऽयं प्रतिगृह्यताम्।।*
*ॐ शंखं पुष्पं फलन्तोयं रत्नानि विविधानि च। उदयंते लंका द्वारे अर्घोऽयं प्रतिगृह्यताम्।।*
*ॐ काश पुष्प प्रतीकाश बह्निमारूत संभव। उदयन्ते लंका द्वारे अर्घोऽयं प्रतिगृह्यताम्।।*
*ॐ आतापी भक्षितो येन वातापी च महावल:। समुद्र: शोषितो येन स मेऽगस्त्य: प्रसीदतु।।*
?????
*ॐ नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठ निभाय च।*
*नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम:!!*
*ॐ नमो निर्मांस देहाय दीर्घश्मश्रुजटाय च!*
*नमो विशालनेत्राय शुष्कोदर भयाकृते।।*
????

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक 10 सितंबर 2022 शनिवार*
शुभसंवत् :- 2079
शाके:-1944
*उत्तरायण* उत्तर गोल:
ऋतु:- *वर्षा*
माह:- भाद्रपद
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- *पूर्णिमा दिन में 3:45 तक उपरांत प्रतिपदा,*
नक्षत्र :- शतभिषा दिन में 10:43 तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद,
योग:- धृति सायं 5:12 तक उपरांत शुल,
कारण:- वव,
सूर्योदय :-प्रातः 05:50
सूर्यास्त : संध्या 06:10
सूर्य:- *पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे सिंह राशौ च रवि।*
चंद्रमा:- *कुंभ राशौ च चंद्र:।*
*आज का राहूकाल*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:35 से 12:38तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पूरब दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो अदरख और तिल खा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास :-*
*आज स्नान दान की पूर्णिमा और पितृ पक्ष के आरंभ के पहले पूर्णिमा में अगस्त्य ऋषि के तर्पण के लिए शंख में जल, सफेद फूल, अक्षत, जौ, लेकर उपरोक्त? मंत्रों से अगस्त्य ऋषि को जल दें। पुनः तांबे के पात्र में जल, लाल फूल, रोली और गुड़ लेकर भगवान सूर्य को गायत्री मंत्र के साथ ॐ सूर्याय नम:’।। बोलकर अर्घ्य दें । फिर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें।पूजा करने के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र, अनाज आदि का दान करें। और श्री लक्ष्मी गणेश और हरि पूजन कर उन्हे काले तिल का लड्डू या जीरे का पंजीरी का भोग लगाएं साथ में उनको एक कटोरी में गंगाजल और तुलसी पत्र रख कर अर्पण में करना चाहिए। साथ ही आज श्री शनि देव का पूजन शनि सहस्रनाम का पाठ एवं ॐ नमो भगवते वासुदेवाय!! मंत्र का जप सभी पूजन से श्रेष्ठ माना गया है। आज शनि देव के साथ हनुमान जी की आराधना सबके लिए विशेष लाभदायक होगा। आज शनिदेव कि विशेष पूजन में तैल्याभिषेक पूजन दशरथ कृत शनि स्तोत्र, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पाठ, आदित्य हृदय स्तोत्र, संकटनाशक गणेश स्तोत्र एवं गणेश अथर्वशीर्ष एवं विष्णुसहस्रनाम का पाठ सबके लिए आवश्यक एवं लाभदायक होगा।इस प्रकार पूजन आरती कर सबको प्रणाम कर उस कटोरी के तुलसी पत्र और गंगाजल को पी जाएं और फिर उनको लगाए गए भोग प्रसाद ( काले तिल के लड्डू या जीरे के पंजीरी को खा कर सात्विक भोजन करना विशेष शुभ होगा।*

यह भी पढें   त्रिभुवन एयरपोर्ट से सोने के साथ २ युवतियां गिरफ्तार

*?दैनिक राशिफल ?*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*?आज का दैनिक राशि फल:-?*

?मेष:-

आज का दिन आप के लिए खास है। आज किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा मोटा कर्ज देना पड़ सकता है। आज आपको दिन से पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही अपना समय गुजारना पड़ सकता है। किसी कठिन समस्या का हल निकल आएगा। बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाने की स्थिति आ सकती है। आराकाशा के अनुसार
आज वे व्यवसायिक तथ्यों को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे। बातचीत में तल्खी से बचना चाहिए। ज्यादा प्रतिक्रिया देने के बजाय कामकाज से संबंधित भविष्य की प्लानिंग पर ध्यान केंद्रित करेंगे, तो बहुत अच्छा रहेगा। धन संबंधित मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। भविष्य के लिए धन संचित कर पाएंगे।

?वृष:-
आज दिन के दिन की शुरुआत व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी।आराकाशा के अनुसार
आज किसी कॉम्पटिशन में आपकी जीत हो सकती है। बशर्ते आप पूरी मेहनत और लगन से जुट जाएं। प्यार के मामले में आज का दिन ठीक है।
व्यवसायिक स्तर पर ग्राहकों से कम जुड़ पाएंगे। बातचीत का ज्यादा मन नहीं करेगा, व्यवहार में अकड़ रहेगी। सहकर्मियों के साथ तनाव की स्थितियां उत्पन्न ना हो इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। स्वयं के ऊपर धन खर्च होने की संभावना है।

?मिथुन:-
आज दूसरों के इमोशंस को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष होगा। आराकाशा के अनुसार
कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे।
अपने अधिकारियों के साथ मतभेद रह सकते हैं, इसलिए वाद विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। विशेष मौकों पर बहादुरी के प्रदर्शन से अपना नाम बनाने में सफल रहेंगे। जल्दबाजी से बचें, धैर्य और मेहनत ही सफलता की कुंजी है। आर्थिक लिहाज से खर्चे बहुत अधिक होंगे।

?कर्क:-
आज खुद को साबित करने के कई मौके आएंगे। आराकाशा के अनुसार
उन मौके को पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। इसलिए इन मौका का सही से फायदा उठाएं।
अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत रहेगी। आपका रूखा व्यवहार दूसरों को आहत कर सकता है। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। जहां आपकी प्रस्तुति प्रभावशाली रहेगी। आर्थिक लिहाज से यह दिन अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   नेपाल बार एसोसिएशन ने की न्याय परिषद् के सदस्य में दामोदर खड्का के नाम की सिफारिश

?सिंह:-
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। आराकाशा के अनुसार
किसी से वाद विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें।
आगे बढ़ने के लिए पुरानी गलतियों से सीख लेकर दोबारा प्रयास करने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां पाने और लक्ष्य प्राप्ति के सपने मेहनत से साकार होंगे। नवीन वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की खरीद पर धन खर्च होने की संभावना है। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।

?कन्या:-
आज का दिन ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। आराकाशा के अनुसार घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। बिजनेस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा।
अपने रचनात्मक कार्यों के द्वारा मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। निकट जनों से मामूली बात पर कहासुनी होने की वजह से अशांति हो सकती है। जीवन में प्रगति के लिए एक्टिव होकर कार्य करना बहुत जरूरी है। अपने पुराने फैसलों को क्रियान्वित करने का दिन है। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।

⚖️तुला:-
आज अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। आराकाशा के अनुसार कुछ जरूरी सामान की शापिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाला नहीं है। कार्यस्थल पर आपके ओरिज़नल आइडियाज पसंद किए जाएंगे।
आपके अधिकतर भागदौड़ के काम दिन के प्रथम प्रहर तक आते-आते पूरे हो जाएंगे, जिससे मन में सुकून रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए व्यवहार में लचीलापन लाना बहुत जरूरी है। समय के अनुरूप फैसला करें। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। मनमाफिक परिणाम प्राप्त होंगे।

?वृश्चिक:-
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आराकाशा के अनुसार
दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। अगर आपसे कोई उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नज़र डाल लें। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है।
आपको सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए। पॉजिटिविटी कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक बनेगी। नकारात्मक पहलुओं पर विश्लेषण कर अपनी कमियां दूर करने का प्रयास करें। व्यापारियों के कठोर व्यवहार की वजह से मुख्य कर्मचारी कामकाज को छोड़कर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा।

?धनु:-
आज ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। आराकाशा के अनुसार किसी क्रियेटिव काम में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। रूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। आज वरिष्ठों की सलाह लें उनकी राय आपके भविष्य में काम आ सकती है।
आपके इंटेंशन शुद्ध होने की वजह से सारी प्रकृति उन्हें सहयोग करती हुई नजर आएगी। जो काम बहुत मुश्किल नजर आ रहे थे, वह भी सुगमता से पूरे हो जाएंगे। ऑफिस के साथ-साथ कार्यालय के बाहर की गतिविधियों को भी ज्यादा टालना अच्छा नहीं है। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा और सफलता प्राप्‍त होगी।

यह भी पढें   सार्वजनिक सेवाओं में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए अध्यादेश लाया गया

?मकर:-
आज सुबह से ही किसी प्रोग्राम को लेकर आपके अंदर नई एनर्जी रहेगी। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। अपनी उमंगो पर काबू रखें।
आपकी मुलाकात आज किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो कामकाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकते हैं। जिम्मेदारियों को बांट कर अपने ऊपर के बोझ को हल्का करने का प्रयास करें, ताकि आपकी पर्सनैलिटी में निखार आ सके। अपनी भावनाओं को लेकर जागरूक रहें, भावुकता में दिया हुआ वचन आज आपका नुकसान करा सकता है।

?कुंभ:-
आपको दिन की शुरुआत में छिटपुट धन लाभ होने की संभावना है। आराकाशा के अनुसार आज इस बात का खास ख्याल रखें की कोई भी नौकरी छोटी या बड़ी नहीं होती। एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। इसलिए आज आपको नौकरी के जो भी अवसर मिलें उन्हें हाथ से जानें न दें।
अपनी नवीन कार्यों की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में सफल रहेंगे। अपने निकटजनों का मधुर व सहयोगात्मक व्यवहार आपकी कार्य क्षमता को निखारने में सहायक बनेगा। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आर्थिक मामलों में हाथ तंग रहेगा, लेकिन पैसों की वजह से आपके कोई कार्य रुकेंगे भी नहीं। आगे बढ़कर अपने कार्यों को पूरा करेंगे।

?मीन:-
मीन राशि के लोग आज खुद में ही मस्त रहेंगे।आराकाशा के अनुसार किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आज आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आपमें आत्म विश्लेषण की प्रवृत्ति बढ़ेगी। नई चीजों को सीखने के प्रति आपकी लालसा आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। कामकाज की रूपरेखा बनाकर स्वयं को साबित करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। योजनाओं को जांच परख कर धन का निवेश करें।

*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर आराकाशा की विशेष प्रार्थना से अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*

*आप सबके सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
?आपका दिन मंगलमय हो।
*आलेख:-*
?????
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍? ✒✍?*

(अहर्निशं सेवा महे)
*आवश्यक मे कॉल से वार्तालाप समय:- सायं 4 से रात्रि 11 बजे तक।*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
%d bloggers like this: