Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को गिरफ्तार करने के लिए तालिबान से कहा

 

पाकिस्तान सरकार ने पड़ोसी देश अफगानिस्तान में सत्तारूढ तालिबान सरकार को पत्र लिखकर आतंकी सरगना मौलाना मसूद अजहर को गिरफ्तार करने की मांग की है। अजहर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक है तथा संयुक्त राष्ट्र का घोषित आतंकी है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने यह कदम भारत और पश्चिमी देशों के दबाव में उठाया है। बता दें, मसूद अजहर को दो अन्य आतंकियों के साथ 1999 के कंधार विमान अपहरण कांड के यात्रियों की रिहाई के बदले में भारत ने रिहा किया था। पाक समर्थित आतंकी काठमांडू-दिल्ली फ्लाइट को अपहरण करने के बाद अफगानिस्तान के कंधार लेकर गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com