बाँके जिला में गरीब असहाय को कम्बल वितरण किया गया
नेपालगन्ज, (बाँके) पवन जायसवाल, पुष २५ गते ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज में दिन प्रति दिन बढते शीतलहर को ध्यान देते हुयें इससे बचने के लियें माता बागेश्वरी मन्दिर के परिसर में रहते आ रहे गरीब असहाय लोगों को नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा ने पुष २५ गते बिहिवार को कम्बल वितरण किया है ।
जिला दैवीप्रकोप उद्धार समिति के अध्यक्ष एवं प्रमुख जिला अधिकारी जीवन प्रसाद ओली और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने संयुक्त रुप में २१ असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरण किया ।
जिला दैवीप्रकोप उद्धार समिति के निर्णय अनुसार नेपालगञ्ज नगरपालिका के विभिन्न स्थानों में भी आग तापने की व्यवस्था की गई है, बागेश्वरी मन्दिर परिसर में रहते आ रहे गरीब असहाय व्यक्तियों को ऐसी शीतलहर के समय पर कम्बल वितरण करके बडा नेक काम किया गया है । शीतलहर से बचने के लिये संचार माध्यमों से भी सूचना प्रसारण लगायत कार्य करने की निर्णय हुर्इृ थी उसी अनुसार कम्बल वितरण किया गया है । कम्बल वितरण कार्यक्रम में शाखा के कार्य समिति के पदाधिकारी, कर्मचारी लगायत लोगों की भी सहभागिता रही थी । नेपालगन्ज नगर के विभिन्न स्थानों में आग तापने की व्यवस्था की गई है नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के प्रहलाद विशवकर्मा ने यह जानकारी दी है ।

