Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मध्य जापान में तूफान से तबाही, 2 की मौत

 

मध्य जापान में आए भीषण तूफान ‘तलस’ से देशभर में तबाही मचा दी है। यहां शनिवार को लगातार हुई भारी बारिश और तूफान के कारण दो की मौत हो गई और हजारों घरों की बिजली चली गई। क्योदो एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी टोक्यो के शिजुओका सिटी का हाल अधिक खराब है।

जापान के मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी से पता चला कि राजधानी टोक्यो के दक्षिण-पश्चिम स्थित शिजुओका सिटी पर तूफान की अधिक मार पड़ी है। वहां बृहस्पतिवार से ही बारिश जारी है। तूफान तलस की गति 65 किमी प्रति घंटा है। यहां भूस्खलन में करीब 40 साल की उम्र के शख्स की मौत हो गई और 29 साल के शख्स की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 13 जून 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

इसके अलावा तूफान के कारण एहतियातन 1.20 लाख घरों की बिजली काट दी गई। कई जगह बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। टोक्यो से 30 किमी दक्षिण में योकोहामा सिटी में शनिवार दोपहर तक 3,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *