Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवलपरासी (पश्चिम) का १ करोड ९८ लाख का वार्षिक कार्यक्रम बजट सार्वजनिकिकरण

 

देशबन्धु यादव। नवलपरासी
वित्तीय वर्ष २०७८/०८९ के लिए प्रधानमन्त्री कृषि आधुनिकीकरण परियोजना ने नवलपरासी (पश्चिम) का १ करोड ९८ लाख का वार्षिक कार्यक्रम बजट सार्वजनिकिकरण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथी लुम्बिनी प्रदेश सभा सदस्य बैजनाथ जयसवाल ने किसानों को सहज रूप में सम्बन्धित निकायों से सुचना एवं कार्यक्रम त्वरित कार्यन्वयन , संचालन , परिचालन और अनुगमन करने को कहा।
विशेष अतिथि में सुनवल नगरपालिका के मेयर विमला अर्याल ने कहा कि जनप्रतिनिधियो को कृषि सम्बन्धी जानकारी के लिए ओरिएन्टेशन की जरुरत है। इस जिले के सुनवल नगरपालिका और सुस्ता गाँवपालिका में शित घर (कोल्ड स्टोर) का निर्माण गया है जिस के लिए आलु उत्पादन कार्यक्रम सञ्चालन के लिए सुस्ता गाँव पालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत बुद्धप्रकाश पौडेल ने माग किया।
जिले के सभी ७ निकायो में केला,धान, गहुँ,मक्का और सब्जी खेती का क्षेत्रफल विस्तार किये जाने की जानकारी प्रधानमन्त्री कृषि आधुनिकीकरण परियोजना ईकाई भैरहवा के प्रमुख नारायण काफ्ले ने बताया।
इस मौके पर कृषि ज्ञान केन्द्र के प्रमुख संतोष चौधरी, प्रतापपुर गाँव पालिका अध्यक्ष उमेशचन्द्र यादव,सरावल गाँव पालिका के अध्यक्ष सुखाडी चौधरी, बर्दघाट नगरपालिका के मेयर शम्भुलाल श्रेष्ठ, पाल्हीनन्दन गाँव पालिका के कार्यवाहक अध्यक्ष फातुमा खातुन, रामग्राम नगरपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत मानबहादुर खड्का और सभी पालिका के कृषि विकास शाखा अधिकृत/प्रमुखों की गरिमामय उपस्थिति रहा।
जिला समन्वय समिति के प्रमुख भगौती यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सहजिकरण परियोजना के कृषि अधिकृत सुमन खनाल ने किया।

यह भी पढें   चोलेंद्र के आवास के आसपास प्रहरी की निगरानी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com