देश भर में संसद तथा प्रदेश सांसद केलिए नामांकन जारी
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर धनुषा जिला सहित देश भर में संसद तथा प्रदेश सांसद के लिए आज नामांकन शुरू है। धनुषा जिला के क्षेत्र नंवर एक के लिए धनुषाधाम, दो के लिए तिनकोरिया बाजार, तीन के लिए जनकपुरधाम के महेन्द्र नारायण निधि स्मृति सभा तथा चार के लिए महेन्द्रनगर में नामांकन केन्द्र बनाया गया है। क्षेत्र दो में गठबंधन नहीं हुआ है। वहां सांसद के लिए नेपाली कांग्रेस से पूर्व मंत्री राम कृष्ण यादव, जसपा से गंगाराम यादव नेकपा एमाले से उमाशंकर अड़गरिया तथा नेकपा एस सेराम चंद्र झा नामांकन दाखिल किए। वही प्रदेश सभा के लिए दो क से लोसपा के संजय कुमार साह, माओवादी केन्द्र के श्याम यादव, नेकपा एमाले से शैलेन्द्र यादव नामांकन दाखिल किए हैं।



