Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम से अयोध्या विमान सेवा के लिए सिंधिया से बात करेंगे : तारकीशोर प्रसाद

 

मैया के बुलावे पर दिसंबर में जनकपुरधाम आयेंगे – तार किशोर प्रसाद

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मैया के बुलावे पर दिसंबर में पुन: जनकपुरधाम आऊंगा। दिन भर जनकपुरधाम रहेंगे। तथा जानकी मैया का पूजा करूंगा। इसवार मैया का दर्शन नहीं हो सका है।उसके बाद जनकपुरधाम के बुद्धिजीवियों से भी मिलूंगा। उपयुक्त बातें बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने शुक्रवार को अपने प्रवास के दौरान कहीं। वे जनकपुरधाम की जानकारी मंदिर गये लेकिन मंदिर दोपहर में पटबंद होने के कारण बाहर से ही प्रणाम किए। इसी दौरान जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी कनिष्ठ महंत राम रोशन दास बैष्णव ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। इसी तरह कार्यक्रम संपन्न के वाद कछ समय के लिए समाजसेवी बैद्यनाथ साह के निवास पर भी गये। जहां असहाय मंच नेपाल के अध्यक्ष बैद्यनाथ साह ने स्वागत किया। पटना लौटते समय में पत्रकारो को जानकारी दी कि जनकपुरधाम से अयोध्या तक सीधी विमान सेवा के लिए ज्योति राज सिंधिया से बात करेंगे। नेपाली वाहनको भारत में लंवे समय के लिए गृह मंत्री अमित भाई से बात करने की जानकारी दी।

यह भी पढें   चलचित्र के माध्यम से नशा विरोधी जागरूकता, विद्यार्थियों को मिला सकारात्मक संदेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com