Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीता के आक्रमण से एक बच्ची की मृत्यु

 


काठमांडू, २१ अक्टूबर –तनहुँ के बन्दीपुर गाँवपालिका–३ सिस्नेघारी में चीता के आक्रमण से आज सुबह ११ वर्षीय विना चेपाङ की मृत्यु हो गई है ।
बच्ची अपने मौसी के घर जा रही थी । सालघारी में चीता ने उस पर आक्रमण कर दिया वही उसकी मृत्यु हो गई । सुबह के ६ः३० बजे का समय था ।
बालिका के घर से उसकी मौसी का घर लगभग सौ मीटर की दूरी पर है । बीच रास्ते में सालघारी पड़ता है । लभग ५० मीटर की दूरी पर चीता ने बच्ची पर आक्रमण कर दिया । बच्ची कक्षा ५ में अध्ययनरत थी ।
पिछले कुछ समय से बन्दीपुर में चीता का आक्रमण बढ़ रहा है । एससे पहले भी बन्दीपुर गाँवपालिका–१ और ४ में चीता के आक्रमण से एक बालक की मृत्यु हो गई थी और दो लोग घायल भी हुए थे । पिछले पाँच वर्ष की अगर बात की जाए तो तनहुँ में चीता के आक्रमण से १२ बच्चों की जान गई है और ये सभी बच्चें १२ वर्ष से कम के उम्र के थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *